मुंबई: महाराष्ट्र शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने मुंबई आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल में कैंटीन वाले की पिटाई कर दी. मामला खराब दाल से जुड़ा है. दरअसल विधायक गायकवाड़ ने खाने का ऑर्डर दिया था. खाना जब उनके पास आया तो पता चला कि खराब दाल सर्व की गई है. दाल से बदबू आ रही थी. ऐसा लग रहा था कि बासी दाल उनको दी गई हो. दाल का ये हाल देखते ही विधायक गायकवाड़ अपना आपा खो बैठे. उन्होंने कैंटीन चालक पर हमला बोल दिया. View this post on Instagram शिवसेना विधायक ने की पिटाईशिवसेना विधायक ने दाल का पैकेट सुंघाते हुए कैंटीन चलाने वाले शख्स को थप्पड़ और घूंसे जड़ दिए. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बनियान और तौलिया में खड़े विधायक संजय गायकवाड़ दाल दिखाकर कैंटीन चालक को गुस्से से पीटते नजर आ रहे हैं.मैंने जाति-प्रांत देखकर नहीं पीटामारपीट करने वाले विधायक ने NDTV से कहा कि उन्होंने जो भी किया उसका उनको कोई मलाल नहीं है. उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया बल्कि बिल्कुल ठीक किया है. जाति-प्रांत देखकर उन्होंने नहीं पीटा. अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती हैं. लोग नहीं समझते तो ऐसे ही समझाना पड़ता है. संजय गायकवाड़ ने कहा कि मैं विधायक भी हूं और योद्धा भी हूं. खराब खाना दिया तो फिर पिटाई करूंगा. खराब दाल देखकर मेरी सटक गई, मेरा दिमाग गरमा गया, क्यों कि कैंटीन की अक्सर खराब खाने को लेकर शिकायतें आती हैंमुंबई में कितने थप्पड़ कांड ?मुंबई में यह कोई पहला थप्पड़ कांड नहीं है. हाल ही में मुंबई के मीरा रोड में एक मिठाई दुकानदार को मराठी में बातचीत न करने पर मनसे कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा गया था. इस घटना का व्यापारियों ने जमकर विरोध किया था और गुरुवार को बंद बुलाया था. वहीं इस घटना का विरोध किए जाने से भड़के मनसे कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर विरोध जताया था. अब शिंदे गुट के विधायक के थप्पड़ मारने का मामला चर्चा में बना हुआ है. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धर्म-भाषा विवाद : खत्म होती राजनीति को बचाने की कोशिश आटा चक्की की बेल्ट में फंसी महिला की हुई दर्दनाक मौत