पति चला रहा था तेल मिल,पल्लू फंसा और शरीर कटकर बिखरा। नईगढ़ी । मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंगरवार कुर्मियान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। जिसमे आटाचक्की की बेल्ट में फंसने से 42 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब रामरती पटेल पत्नी रामनारायण पटेल जो गांव में कई वर्षों से तेल मिल और आटा चक्की चला रहे थे शाम को ग्राहक को तेल देने के लिए मशीन के पास पहुंची। उसी दौरान उनका पल्लू तेज़ी से चल रही चक्की की बेल्ट में फंस गया। जब तक लोग मशीन बंद करते तब तक महिला का शरीर चक्की से बुरी तरह फसकर कट गया और शरीर से धड़ सिर अलग होते ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग और परिवार जन मौके पर पहुंचे।सूचना पर नईगढ़ी थाना पुलिस ने पहुचकर शव का पंचनामा कर पीएम हेतु अस्पताल भेजा गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुंबई में खराब दाल पर बवाल: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कैंटीनकर्मी को पीटा, थप्पड़ मारते वीडियो वायरल एक नई पहल अभियान के जरिए बड़ोदा बैंक की बामनिया शाखा कर रही स्वयं सहायता समूह को लाभान्वित
You must be logged in to post a comment.