रीवा ।  मजदूर संगठनों के राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर संयुक्त किसान मोर्चा संभाग इकाई रीवा के नेताओं व किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन कमिश्नर रीवा को सौंपा गया।


मोर्चे के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने बताया कि ज्ञापन पत्र में केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं अन्य श्रमिक संगठनों की हड़ताल की मुख्य मांगों में आजादी के बाद मजदूरों के लिए लागू 40 श्रम कानूनों को रद्द कर केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मजदूर विरोधी 4 श्रम संहिताओं को निरस्त करने सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण रोकने और  सार्वजनिक सेवाओं में सुधार रोजगार में ठेका प्रथा और अनियमितता समाप्त करना तथा न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रतिमाह करना,एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों की संपूर्ण कर्जा मुक्ति भारत अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता रद्द करना आदि प्रमुख मांगे शामिल हैं।

दौरान ज्ञापन मोर्चे के नेता गयाप्रसाद मिश्रा, इंद्रजीत सिंह शंखू, किसान नेता जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी, शोभनाथ कुशवाहा रामानुज तिवारी, प्रदीप बंसल विवेक पटेल,संतकुमार पटेल, फौजी यदुवंश प्रताप सिंह, डॉ. हीरालाल पटेल,पुष्पेंद्र सिंह एड. श्रीमती अरुणा पटेल, एड. अनिल मिश्रा, तेजभान सिंह अमरा, फौजी रमेश पटेल, पप्पू कनौजिया, मोहम्मद तौहीद, रामनारायण वर्मा, अजीत सिंह, सतीश सिंह, शिवेंद्र सिंह, संतोष शुक्ला, शिवनाथ सिंह बघेल, रामकिशोर शुक्ल, रमेश वर्मा, पवन पटेल, मनधीर पटेल, खुशीलाल पटेल आदि मौजूद रहे। एसकेएम के नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र मांगे पूरी नहीं की जाती तो देश में किसान मजदूर मिलकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।
              

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading