भोपाल, 25 जून 2025: मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने प्रो. देव आनंद हिण्डोलिया को विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 की धारा 29 की उपधारा (1) के तहत की गई है। प्रो. हिण्डोलिया, जो वर्तमान में प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति, मध्यप्रदेश के सचिव/विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष या 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, के लिए यह दायित्व सौंपा गया है। उनकी सेवा शर्तें विश्वविद्यालय के परिनियम 01 के अनुसार निर्धारित होंगी। यह आदेश 30 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। नियुक्ति आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति संतोषजनक पुलिस सत्यापन और अभिलेखों के सत्यापन के अधीन है। यदि सत्यापन प्रक्रिया में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की जा सकती है। प्रो. हिण्डोलिया को अपने मूल अभिलेखों का सत्यापन शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस नियुक्ति की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय के कुलसचिव, आयुक्त उच्च शिक्षा, और शासकीय मुद्रणालय को भेजी गई है, ताकि इसे राजपत्र में प्रकाशित किया जा सके। प्रो. हिण्डोलिया के अनुभव और नेतृत्व से विश्वविद्यालय को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आर्मी फायरिंग रेंज में दर्दनाक हादसा, ड्रोन से गिरा डमी बम, जवान की मौत केरल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस रात में बिना अनुमति घर में नहीं घुस सकती: