जबलपुर। हैदराबाद से जबलपुर लाए गए 57 बेशकीमती घोड़ों में से अब तक 12 की मौत हो चुकी है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शुरुआती पांच दिनों में आठ घोड़ों की मौत के बाद चार और घोड़ों ने दम तोड़ा, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं और जिला पंचायत सीईओ को तीन दिनों में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बताया जाता है कि इन घोड़ों को हैदराबाद से रेस कोर्स ट्रेनिंग के लिए जबलपुर लाया गया था, लेकिन लगातार हो रही मौतों ने इस उद्देश्य पर संदेह पैदा कर दिया है। घोड़ों की कंपनी उन्हें वापस ले जाना चाहती है, लेकिन कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जब तक मौतों का कारण और मकसद साफ नहीं होता, घोड़े यहीं रहेंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लखनऊ के सहारा बाजार पर LDA का कब्जा, सभी दुकानें सील अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायनगर उद्यान में योगशाला का आयोजन