उज्जैन। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने रोटावेटर चोरी के चौथे आरोपी शुभम पिता मुकेश राठौर (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी को धारदार छुर्रा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पकड़ा गया, जिसके बाद पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की। घटना का विवरण:फरियादी प्रकाशचंद चौहान (58) ने 7 जून 2025 को बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज की थी कि उनका मेशो कंपनी का लोहे का रोटावेटर उनके घर के बाहर से चोरी हो गया। इस पर थाना हाजा में अपराध क्रमांक 424/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी। 17 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर बड़नगर के शेखपुर हनुमान मंदिर के सामने केसुर रोड पर एक व्यक्ति को धारदार छुर्रा लहराते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शुभम राठौर, निवासी मिर्जापुर, थाना सादलपुर, जिला धार बताया। शुभम ने रोटावेटर चोरी की वारदात स्वीकार की। उसके कब्जे से धारदार छुर्रा बरामद कर अपराध क्रमांक 439/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास:शुभम के खिलाफ जिला धार में पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के 3 अपराध दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि मानसिंह वास्कले, सउनि अंतरसिंह मंडलोई, प्रआर हेमराज खरे, आर महेश मोर्य, आर रुपेश पर्ले, आर संदीप बामनिया और मआर ज्योति हाड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) मयूर खंडेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल हुई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश, आपराधिक प्रकरणों और जांच में संलिप्त कर्मियों की थानों में तैनाती पर रोक भोपाल: मारपीट, हादसे, आपात लैंडिंग और तबादलों की सुर्खियां