त्रिपुरा में लव ट्रायंगल के चलते 26 साल के युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसके शव को आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में युवती के कजिन भाई को गिरफ्तार किया गया है जो युवती से प्रेम करता था और इसीलिए उसने उसके बॉयफ्रेंड की हत्या की साजिश रची.

पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने बताया कि मृतक युवक 20 साल की युवती के साथ रिलेशनशिप में था. दूसरी ओर, उसी युवती का एक चचेरा भाई भी उससे प्रेम करता था और उसके साथ रहना चाहता था. हाल ही में कपल के बीच झगड़ा हुआ था और वे बातचीत नहीं कर रहे थे. इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची. आरोपी युवक, जो बांग्लादेश से एमबीबीएस कर चुका है, ने 8 जून को अपने एक रिश्तेदार के घर (दक्षिण इंदिरानगर, पश्चिम त्रिपुरा) में मृतक युवक को बुलाया. वहां मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने युवक का गला घोंटकर हत्या कर दी.

आरोपी के माता-पिता ने फ्रीजर में छिपाई लाश
इसके बाद शव को एक ट्रॉली बैग में भर दिया. अगले दिन आरोपी ने अपने माता-पिता को फोन कर अगरतला बुलाया और उनसे कहा कि वे उस ट्रॉली बैग को अपने साथ गंडाचेरा ले जाएं. एसपी ने बताया, ‘आरोपी के माता-पिता कार से अगरतला आए और ट्रॉली बैग को गंडाचेरा ले गए. वहां उन्होंने अपने दुकान के आइसक्रीम फ्रीजर में शव को छिपा दिया.’

अक्सर युवती के घर जाता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती का फायदा उठाना चाहता था, जिसने हाल ही में अपने पिता को खोया था. आरोपी को पता था कि जब तक लड़की का प्रेमी जिंदा है, वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाएगा. इसलिए उसने प्रेमी की हत्या की साजिश रची. आरोपी अक्सर युवती के घर (बांकुमारी, पूर्व अगरतला थाना क्षेत्र) जाया करता था.

आरोपी के माता-पिता समेत छह लोग गिरफ्तार
पीड़ित परिवार की ओर से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सबसे पहले आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया, ‘उसके कुबूलनामे के आधार पर आइसक्रीम फ्रीजर से शव बरामद किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.’ पुलिस ने आरोपी के माता-पिता सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading