गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था, जो लगभग 11 साल पुराना था। विमान में 230 यात्री, 2 बच्चे और 10 क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे। हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें विमान का सिर्फ पीछे का हिस्सा दिखाई देता है, जबकि आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो चुका है। घटनास्थल पर मलबे और आग की लपटों के साथ घना काला धुआं देखा गया। राजस्थान के बांसवाड़ा के इस प्यारे से परिवार को देखिए। सबकी विमान हादसे में मौत हो गई। डॉ. कोनी व्यास पेसिफिक हॉस्पिटल से इस्तीफा देकर अपने पति प्रदीप जोशी के साथ लंदन में शिफ्ट होने वाली थी। आज सभी बच्चों के साथ जा रही थी, दुखद हादसे का शिकार हो गई। ”टाटा” देगा 1-1 करोड़… भीषण हादसे में एकमात्र यात्री को नहीं आई खरोच भी… बोला – यह चमत्कार से कम नहीं! अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाी का भी निधन हुआ है, जिसकी पुष्टि गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने की… वहीं हादसे की जगह पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे हैं… इतने भयावह विमान हादसे में रमेश विश्वास कुमार नामक यात्री एकदम सुरक्षित बच निकला… उसने मीडिया से कहा – यह किसी चमत्काल से कम नहीं… इधर टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ की मदद का ऐलान किया है… एन. चंद्रशेखरन ने कहा – हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं… सभी घायलों का इलाज भी कराएंगे… हॉस्टल बिल्डिंग बनाने में भी करेंगे मदद..! गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी हादसे का शिकार हुए प्लेन में थे सवार, फ़ोटो आई सामने। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. उनका सीट नंबर 12 थाकरीबी ने बताया- रूपाणी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थेविजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज से दिव्य भास्कर में बात की। भारद्वाज लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी। हादसा दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ, जब विमान मात्र 625 मीटर की ऊंचाई पर था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल या पास की एक इमारत से टकरा गया, जिसके बाद यह मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। कुछ सूत्रों का कहना है कि इंजन में तकनीकी खराबी इस हादसे का कारण हो सकती है, जबकि चश्मदीदों के अनुसार विमान किसी इमारत या पेड़ से टकराकर नीचे गिरा। पायलट ने क्रैश से पहले मेडे (Mayday) कॉल किया था, जो गंभीर आपात स्थिति का संकेत देता है। हादसे के बाद मेघानी नगर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। विमान के मलबे से आग फैलने के कारण आसपास की इमारतें और वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड की 7 से 25 गाड़ियां, एनडीआरएफ, बीएसएफ, और अन्य आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 1200 बेड तैयार किए गए, और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। सूत्रों के अनुसार, मलबे से अब तक 50 शव बरामद किए जा चुके हैं, हालांकि मृतकों या घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, 12 जून 2025 को टेकऑफ के बाद एक हादसे का शिकार हो गई। हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी साझा करेंगे।” इसके साथ ही, एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के परिवारों के लिए एक आपातकालीन केंद्र और हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को अहमदाबाद भेजने के निर्देश दिए हैं। शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति का जायजा लिया, जबकि नायडू विजयवाड़ा से अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस विमान में सवार होने की खबरें भी सामने आई हैं, साथ ही 52 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाली नागरिकों के भी विमान में होने की पुष्टि हुई है। हादसे की जांच के लिए डीजीसीए की टीम दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि विमान में भारी मात्रा में ईंधन होने के कारण आग और तेजी से फैली, जिसने बचाव कार्य को और जटिल बना दिया। अहमदाबाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, और आसपास की सभी सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। यह हादसा भारतीय एविएशन सेक्टर के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में विमान का मलबा, आग की लपटें, और काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है, जो इस हादसे की भयावहता को दर्शाता है। अब तक 30 की मौत,संख्या बढ़ सकती हैं इमरजेंसी नं.079-25620356 BIG UPDATE- अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में अब तक 60 से ज्यादा डेडबॉडी निकाली जा चुकी हैं, मरने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है क्योंकि जो घायल यात्री हैं, वो सभी बुरी तरह जल और झुलस गए हैं *BIG BREAKING* *एयर इंडिया की पुष्टि। अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI171 हादसे का शिकार, विमान में 242 यात्री सवार*➡️ Air India ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर पुष्टि की — फ्लाइट AI171 टेकऑफ के बाद हादसे का शिकार हुई➡️ विमान Boeing 787-8 Dreamliner, अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुआ था➡️ विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार➡️ यात्रियों में:🔹 169 भारतीय नागरिक🔹 53 ब्रिटिश नागरिक🔹 1 कनाडाई नागरिक🔹 7 पुर्तगाली नागरिक➡️ घायल यात्रियों को निकटतम अस्पतालों में भर्ती कराया गया➡️ Air India ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया 1800 5691 444➡️ एयर इंडिया ने कहा “हम हादसे की जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं”➡️ अगली जानकारी X और airindia.com पर जारी की जाएगी👉 पूरे देश की नजर इस बड़े हादसे पर सभी 242 यात्रियों के परिवारों में भारी बेचैनी👉 एयर इंडिया ने मीडिया से अनुरोध किया कि हेल्पलाइन नंबर पर कॉल न करें, मीडिया संपर्क नंबर अलग जारी किया गया है*हादसे के हर अपडेट पर नजर अगला अपडेट जल्द* View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संगठन सृजन अभियान: धार में कांग्रेस की सशक्त बैठक सीहोर में पत्रकारों ने दिखाई एक एकजुटता,बीजेपी की पत्रकारवार्ता का किया बहिष्कार
You must be logged in to post a comment.