जवा/ रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेदुरा में बीती रात्रि अज्ञात बदमाशो ने घर मे सो रहे राम खेलावन आदिवासी पिता स्व. बहोरेलाल आदिवासी उम्र लगभग 70 वर्ष की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना पर जवा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर निरीक्षण किया और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। View this post on Instagram बताया जाता है कि बुजुर्ग रामखेलावन आदिवासी रात्रि में अपने बिस्तर पर सोए हुए थे सोते समय अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से बुजुर्ग पर कई वार किये जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी घर वालो को सुवह 5 बजे हुई। जब जाकर देखा गया तो बुजुर्ग खून से लथपथ थे।शोर शराबा और रोना सुनकर आस पड़ोस के लोग भी पहुंचे और तत्काल जवा पुलिस को सूचना दी गई। वही जवा पुलिस परिजनों एवं आस पड़ोस के लोगो से पूछताछ कर हत्या के आरोपी को पता लगाने का प्रयास कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फूलों का सेज सजाकर मोहसिन खान अपने भांजे दानिश खान को परोसता था हिन्दू लड़कियां ….. संजीवनी क्लीनिक घोटाला एवं फर्जी नियुक्ति घोटाला की जांचकर कार्यवाही करने की कांग्रेस नेता कुँवर सिंह और विनोद शर्मा ने की मांग