परिजनों एवं शुभचिन्तको ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। रीवा/ अपना दल एस के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल की बेटी स्वाती पटेल ने कक्षा 10वी सीबीएसई बोर्ड में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता-पिता, स्कूल बाल भारती एवं जिले का मान बढ़ाया हैं। यह उपलब्धि उनके माता-पिता और गुरुजनों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है। View this post on Instagram स्वाती पटेल की इस उपलब्धि पर उनके दादाजी कौशल पटेल रिटायर्ड शिक्षक, चाचा रामजी पटेल, इंजी. ज्ञानचंद्र पटेल, आजाद पटेल सहित अन्य शुभचिन्तको ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनके फूफा डॉक्टर उमेश पटेल ने बताया कि स्वाती की मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है वही बुआ सियावती पटेल एवं डॉ. गुलाबवती पटेल ने भी बधाई प्रेषित की है। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने जताई प्रसन्नता मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल ने स्वाती पटेल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वाती पटेल की उपलब्धि वास्तव में प्रशंसनीय है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने क्षेत्र में आगे भी उत्कृष्टता प्राप्त करेंगी। विधायक प्रदीप पटेल की शुभकामनाओं से स्वाती पटेल के लिए एक सकारात्मक संदेश गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आशा की किरण स्वाती पटेल की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए आशा की किरण जगाई है। उनकी कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। स्वाती पटेल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जिनमे मुख्यरूप से अनिल वर्मा, अमलेश पटेल, लकी पटेल, राहुल पटेल, रजनीश पटेल, हिमांशु पटेल, केशव पटेल, नितिन सिंह परिहार, संजीव पटेल, सरपंच कुलदीप पटेल, शिवानंद पटेल, शिक्षक मनीष पटेल, रघुनंदन पटेल,पटेल मोटर्स संदीप, बिसेन मामाजी आदि है।96 % अंक लाने पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष व पिता अशोक पटेल ने गर्व व्यक्त किया है और बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यथार्थ वर्मा का शानदार प्रदर्शन, CBSE दसवीं में 95% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्रधानमंत्री बोले, तो बोले क्या?
You must be logged in to post a comment.