उज्जैन: प्रदीप चौधरी। बड़नगर-बदनावर हाईवे टोल पर कर्मचारियों के अनुचित व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उज्जैन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इंगोरिया पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए टोल संचालक सुरेन्द्रसिंह उर्फ सोनू सिंह, हर्षवर्धन सिंह, संदीप चौधरी, रणवीर उमठ और विजेन्द्र चंद्रवंशी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उज्जैन पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र में ऐसी हरकत जब जनता वही सुरक्षित नहीं तो फिर । किया खुद संगियां लेकर टोल प्लाजा पर और मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई होगी कि लीपापोती कर दी जाएगी। View this post on Instagram View this post on Instagram बड़नगर-बदनावर हाईवे टोल के कर्मचारियों के विरुद्ध उज्जैन पुलिस की कार्यवाहीहाल ही में बड़नगर-बदनावर हाईवे टोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें टोल कर्मचारियों द्वारा अनुचित एवं आपत्तिजनक व्यवहार देखा गया। वीडियो सामने आने के पश्चात फरियादी से संपर्क कर शिकायत हेतु आग्रह किया गया, किंतु किसी भी व्यक्ति द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।इसके बावजूद इंगोरिया पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की गई। टोल के संचालक एवं कर्मचारी — 1. सुरेन्द्रसिंह उर्फ सोनू सिंह पिता अर्जुन सिंह राठौर, उम्र 35 वर्ष, निवासी खरसोद खुर्द, थाना इंगोरिया 2. हर्षवर्धन सिंह पिता हेमचंद सिंह राठौर, निवासी भाटपचलाना 3. संदीप पिता मोहनलाल चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी भीड़ावद, थाना बड़नगर 4. रणवीर पिता विश्वनाथ उमठ, उम्र 28 वर्ष, निवासी तालेन, जिला राजगढ़ 5. विजेन्द्र पिता रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, निवासी तालेनइन सभी के विरुद्ध विधिसम्मत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।उज्जैन पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत् प्रयासरत है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन: जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण और जनता को दिए गए निर्देश खजराना थाना पस्त, नशेड़ी मस्त: क्या यही है ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर?