पाटनीपुरा मालवा मिल की ओर जाने वाले पुल का निर्माण कार्य राजनीतिक विवाद और स्थानीय पार्षदों की आपसी लड़ाई के चलते स्थगित हो गया है। जानकारी के अनुसार, पार्षदों के बीच टकराव और एक दुकान को बचाने की कोशिश ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को ठप कर दिया। मामला तब गरमाया जब कल्लन की दुकान को बचाने के लिए ठेकेदार और लालबहादुर वर्मा के बीच तीखी कहासुनी हुई। इस दौरान अभद्र भाषा का उपयोग भी किया गया, जिसके बाद ठेकेदार ने नाराज होकर निर्माण कार्य रोक दिया और नया टेंडर जारी करने की मांग की। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने विधानसभा क्षेत्र 2 के विधायक रमेश मेंदोल से मुलाकात की, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। View this post on Instagram राजेंद्र राठौर ने व्यापारीयों को बताया कि ठेकेदार को जितना काम करने के लिए कहा गया, उतने पैसे भी उसे नहीं मिले। नगर निगम ने बिना अड़चनों को हटाए ठेकेदार को काम शुरू करने के लिए उतार दिया, जिससे विवाद और गहरा गया। बरसात शुरू होने के बाद से व्यापारियों से 90 दिन का समय मांगा गया था, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं दिख रही। अब सवाल यह है कि यह पुल, जो क्षेत्र की आवाजाही के लिए अहम है, कब तक बनकर तैयार होगा। स्थानीय लोग और व्यापारी इस अनिश्चितता से परेशान हैं और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम उज्जैन: जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण और जनता को दिए गए निर्देश
You must be logged in to post a comment.