प्रदीप चौधरी।। इंडियन ऑइल ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि पूरे देश में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि उनकी आपूर्ति श्रृंखलाएं पूरी तरह सुचारू हैं और सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से मिल रहे हैं। इंडियन ऑइल ने जनता से अपील की है कि घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी से बचें। कंपनी ने कहा, “शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर हम सभी मिलकर आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध रख सकते हैं, जिससे हर किसी के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।” इंडियन ऑइल ने जनता के सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और सभी से इस दिशा में सहयोग की अपेक्षा की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चेक बाउंस मामले में अभियुक्त प्रतिकर के साथ 1 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रतिरोध अभियान ‘हम देखेंगे’ की ओर से जारी बयान :