चौराहे में कभी नही रहती पुलिस।

जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील मुख्यालय अंतर्गत जवा थाने से महज 300 मीटर की दूरी जवा सितलहा चौराहे पर जवा पुलिस के निष्क्रियता के चलते प्रतिदिन कई बार घंटो जाम की स्थिति बन जाती है लेकिन जवा पुलिस मूक दर्शक बन कर तमाशा देखती रहती है जाम के बजह से दुर्घटनाये भी होती रहती है इसके साथ ही राहगीरों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसका कई बार समाचार प्रकाशन भी किया जा चुका है लेकिन जाम की स्थिति को लेकर जवा पुलिस गंभीर नही है।


जिसका मुख्य कारण रोड के दोनो तरफ दुकानों के सामने समान व वाहन खड़े रहते है जिस कारण बड़े वाहनों को आने जाने में दिक्कत होती है और आये दिन लंबा जाम लग जाता है जिस कारण पैदल चलने वाले लोगो को भी आने जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सूत्रों की माने तो चौराहे पर प्रतिदिन कई बार जाम की स्थिति बन जाती है लेकिन जवा पुलिस के द्वारा कभी ध्यान नही दिया जाता है। यदि जाम के समय या चौराहे में पुलिस खड़ी हो जाये तो जाम की स्थिति से निजात मिल सकती है। लेकिन जवा पुलिस को आमजनता की समस्या से क्या लेना देना है।
उन्हें तो बस थाने के सामने ही ड्यूटी करना है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading