रीवा/ सोशल मीडिया में रील के चलन ने एक युवती की जान चली गयी।यह आत्महत्या है या हादसा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू की गई है।बताया जा रहा है कि सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरछ गांव से रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत बुसौल गांव में रील बनाते वक्त गोली चल जाने के कारण एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब मामले की जानकारी सेमरिया पुलिस को दी तो घटनास्थल में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा है। View this post on Instagram इस संबंध में जानकारी देते हुए मृत युवती के परिजनों ने बताया कि सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहूरछ गांव निवासी 18 वर्षीय माही सिंह बघेल अपनी मां के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी मां के ननिहाल बुसौल गई थी जहां समारोह के दौरान घर के सभी सदस्य वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल थे। इस दौरान माही घर में अकेली थी और रील बना रही थी तभी अचानक गोली चली और माही की मौत हो गई।हालांकि फायर करने वाला हथियार वैध था या अवैध पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जवा सितलहा मुख्य चौराहे में प्रतिदिन कई बार लगता है घंटो जाम,जवा पुलिस बनी रहती है मूक दर्शक चेक बाउंस मामले में अभियुक्त प्रतिकर के साथ 1 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित