★ राजस्थान से MD लाकर मंदसौर और आसपास सप्लाय करता था आरोपी ★ अपाचे मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ MD जप्त ★ NDPS एक्ट के तहत मंदसौर विंग की बड़ी कार्रवाई मध्य प्रदेश में तस्करी और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री केपी राव के निर्देश पर विशेष अभियान शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत नारकोटिक्स विंग के अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए दिशा-निर्देश दिए गए थे। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री महेश चंद्र जैन के मार्गदर्शन में मंदसौर नारकोटिक्स टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जियाउद्दीन, पिता मो. हबीब, निवासी ग्राम अरनिया, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर, अपनी काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ MD लेकर मंदसौर-नीमच हाइवे से राजस्थान की ओर जा रहा है। View this post on Instagram मुखबिर की सूचना के आधार पर निरीक्षक राकेश चौधरी के नेतृत्व में नारकोटिक्स विंग की टीम ने मंदसौर-नीमच हाइवे पर मुल्तान पूरा फंटा के पास घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए 514 ग्राम MD, जिसकी कीमत करीब 25 लाख 70 हजार रुपये है, जप्त किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान के तस्कर से यह माल लाता था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…! इंदौर में 8 महीने के मासूम का अपहरण, लाल साड़ी वाली महिला ने रची साजिश, पुलिस ने घंटों में बच्चे को बचाया