प्रदीप चौधरी।। इंदौर के आजाद नगर थाने के एसीपी का गाड़ी पर खड़े होकर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी का स्पष्टीकरण सामने आया है, अधिकारी का कहना है कि रास्ता संकरा होने के चलते गाड़ी पर खड़े होकर ट्रेफिक सम्हालना पड़ा था इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हिमांशु कार्तिकेय, एसीपी आजाद नगर थाना क्षेत्र दरअसल इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के एसीपी हिमांशु कार्तिकेय का पिछले तीन दिनों से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे शासकीय वाहन पर खड़े होकर हूटर बजाते हुए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस लर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए और एक अधिकारी द्वारा ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने की बात कही थी। वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी कार्तिकेय का बयान सामने आया है। एसीपी हिमांशु का कहना है कि पिछले दिनों इंदौर में बजरंगदल द्वारा शौर्य महाकुंभ का आयोजन किया गया था जहां वे यात्रा के आगे चल रहे थे, जहां छावनी इलाके में संकरी गली होने के चलते लोगों को सड़क से हटाने के लिए गाड़ी के ऊपर खड़े होकर निर्देश दे रहे थे इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिलों पर राज करते हैं बाबा साहब– ना था, ना है और ना होगा कोई आंबेडकर जैसा दिनदहाड़े रैकी कर सूने मकानों मे चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का देवास पुलिस ने किया पर्दाफाश।