इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर क्राइम ब्रांच में पिछले दिनों एक महिला ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 5 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने छतरपुर, बेंगलुरु और कानपुर में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है ताकि इस ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। दरअसल, इंदौर में रहने वाली एक पीड़िता ने लगभग तीन महीने पहले इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर फोन किया और कहा, “आपका बैंक अकाउंट मनी लॉन्ड्रिंग करने वाली एक गैंग से जुड़ा हुआ है और आपकी आधार कार्ड की डिटेल्स भी हमें उससे मिली हैं।” यह सुनकर पीड़िता घबरा गई। फर्जी अधिकारी ने आगे कहा, “अगर आपको कानूनी कार्रवाई से बचना है तो हमारे बताए अकाउंट में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दें।” डर के मारे पीड़िता ने 5 लाख रुपये ठग के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद ठग का फोन अचानक बंद हो गया। View this post on Instagram जब पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो उन्हें बताया गया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद पीड़िता ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज की। क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने उन बैंक खातों की पड़ताल की, जिनमें पैसे ट्रांसफर हुए थे। इस आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु, छतरपुर और कानपुर पहुंची। जांच में पुलिस ने सबसे पहले नरेंद्र नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सख्त पूछताछ में नरेंद्र ने खुलासा किया कि उसने छतरपुर के दो अन्य व्यक्तियों, अनिकेत पटेल और ध्रुव नारायण के बैंक खातों में भी पैसे ट्रांसफर किए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों आरोपी 12वीं पास हैं और इनका संपर्क दिल्ली के एक व्यक्ति से फेसबुक के जरिए हुआ था। दिल्ली के उस शख्स के कहने पर दोनों ने अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे। खातों में आने वाली राशि का कुछ हिस्सा ये दोनों रख लेते थे, बाकी राशि दिल्ली के व्यक्ति द्वारा निकाल ली जाती थी। फिलहाल, इंदौर क्राइम ब्रांच इस मामले में दिल्ली के मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे ठगी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच तेज कर दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्रीराम नवमी के अवसर पर धूमधाम के साथ महामृत्युंजय मंदिर से कोठी कंपाउंड तक निकाली गई विशाल शोभायात्रा मध्यप्रदेश पुलिस का महिला सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश