समाधान नही होने पर किया जाएगा उग्र आंदोलन

रीवा/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रीवा संभाग के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 05/03/2025 को विश्वविद्यालय इकाई के माध्यम से 17 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर रजिस्ट्रार रीवा को सौंपा गया एवं 10 दिन का अल्टीमेटम समयावधि दिया गया।
कि 10 दिन में छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

जिसमें विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय के इकाई मंत्री लवकुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय सम्बंधित सभी महाविद्यालय के सभी छात्रों से  डेवलपमेंट फीस ली जाती है जबकि कोई भी पारदर्शिता नहीं की गयी है दूसरा विषय स्पोर्ट्स एवं कल्चरल फीस वर्ष में दो बार 250-250 रुपये प्रत्येक छात्र से ली जाती है।

जिसमें करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का आरोप पशुपति नाथ पाण्डेय ने लगाया वहीं विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री हर्ष साहू ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सम्बंधित महाविद्यालय में छात्रों के परीक्षा परिणाम में अनियमितता  विश्वविद्यालय की पुरानी परंपरा का हिस्सा है जिसे विश्वविद्यालय साध्वी चलाना चाह रहा है जिससे कि विश्वविद्यालय की ऊपरी कमाई होती रहे, साथ ही विश्वविद्यालय के नियमावली में कोई भी बोर्ड का गठन हो तो उसमें एक छात्र प्रतिनिधि रखने का प्रावधान है पर फिर भी हाल ही में विश्वविद्यालय में अध्ययन मण्डल का गठन किया गया।
   जिसमें स्पष्ट परिलक्षित होता कि विश्वविद्यालय अपने तानाशाही व अफसरशाही रवैये के कारण छात्र प्रतिनिधि उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। विद्यार्थी परिषद ने अन्य कई छात्रों के समस्याओं के समाधान की बात की जिसके बाद विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन पत्र कुलपति को सौंपा गया जिसमें कुलपति ने सभी छात्रों को आश्वासन दिया है कि वे शीघ्र अतिशीघ्र ज्ञापन के सभी विषयों को संज्ञान में लेंगे व उनका समाधान करेंगे।
  
                 ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला संयोजक पशुपति नाथ पाण्डेय, विभाग छात्रा प्रमुख कृति तिवारी,पवन दुवेदी ,दिशा मिश्रा, श्रैया बघेल, सपना पटेल, आशीष दुबेदी, आयुष विश्वकर्मा, शिवांगी मिश्रा, रोहित ,हर्ष, मोनू, आदि सैकड़ों छात्र व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading