भारत ने दुबई में दम दिखाते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही फाइनल में जगह बना ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप 2023 की हार का बदला ले लिया है। भारत की सेमीफाइनल में जीत के पीछे विराट कोहली की परफॉर्मेंस भी अहम रही। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 48.1 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। भारत की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रहे। वे जीत में बड़ा फैक्टर बने। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड विस्फोटक बैटिंग कर रहे थे उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ को आउट किया स्मिथ 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली की पारी भारत की जीत का बड़ा फैक्टर बनी। ओपनर शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस स्थिति में कोहली ने पारी को संभाला। उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए। विराट की इस पारी में 5 चौके भी शामिल रहे। अय्यर और विराट के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दौरान श्रेयस ने 45 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया की पारी को स्थिर किया। इसके बाद आखिरी ओवरों में पांड्या ने माहौल बदल दिया। उन्होंने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दुबई में खेला गया था। अब टीम इंडिया टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेलेगी। दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। यह न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाहौर में खेला जाएगा। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि आखिरी गेंद फेंके जाने तक कुछ भी निश्चित नहीं था। हमें लगा कि यह एक अच्छा स्कोर है। पिच का मिजाज आपको अपने शॉट खेलने की अनुमति नहीं दे रही थी। हमने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। हम लक्ष्य का पीछा करते हुए शांत और संयमित थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच से थोड़ा बेहतर खेला। बहुत सारे अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह कुछ ऐसा था जो मैं चाहता था। छह गेंदबाजी विकल्प और साथ ही बल्लेबाजी में भी गहराई। टीम बनाने में शामिल सभी लोगों को श्रेय जाता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जो जितना टैक्स लगाएगा उस पर वैसा ही टैरिफ 17 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय का किया घेराव