मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दुष्कर्म का शिकार हुई पांच साल की मासूम जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। बच्ची के चहेहरे से लेकर प्राइवेट पार्टस तक कई जगह दांतों से काटने के निशान हैं। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर 28 से ज्यादा टांके लगाने पड़े हैं। रेप के बाद बच्ची को कई बार जमीन पर पटका गया है, उसके सिर को भी दीवार पर मारा गया। बताया जाता है कि आरोपी नाबालिग शराब भी पीता था। बच्ची को वह घर की छत से बहला फुसलाकर सूनसान जगह ले गया और अपराध को अंजाम दिया। पीड़िता बच्ची के परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। इधर इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई है। विपक्षी नेताओं ने सीधे मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस्तीफे की मांग की है। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले के पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।मालूम हो कि गंभीर हालत में बच्ची को शिवपुरी से ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। जहां ऑपरेशन के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। दुष्कर्म के कारण बच्ची के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गए थे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर स्टूल पास करने के लिए पेट पर अलग से जगह बनाई है। डॉक्टर बच्ची को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बच्ची के साथ दरिंदगी की यह घटना इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि उसके साथ ऐसा करने वाला आरोपी भी नाबालिग है। जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के दिनारा में चार दिन पहले पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे शिवपुरी जिला असपताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में बच्ची को ग्वालियर के केआरएच अस्पताल के गायनिक विभाग में भर्ती कराया गया। पीडियाट्रिक सर्जन और गायनिक के डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली, लेकिन उसकी हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है। बच्ची का प्राइवेट पार्ट और और मल द्वार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। यूरीन के लिए उसे कैथेटर डाला गया है। मल द्वार के ठीक होने तक उसके पेट पर मल द्वार बनाया गया है। दुष्कर्म के कारण बच्ची का प्राइवेट पार्ट और मल द्वार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके प्राइवेट पार्ट पर काफी चोट थी। उसके मल द्वार को ठीक करने के लिए टांके लगाए गए। साथ ही जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं होता है, तब तक के लिए पेट पर मल द्वार का रास्ता बनाया है। पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी एसपी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत की थी। सिंधिया ने परिवारवालों को संकट की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। जघन्य अपराध की भर्त्सना करते हुए उन्होंने कहा था कि श्ऐसे लोग समाज के लिए घातक हैं, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने शिवपुरी प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर आरोपी पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 90 फीसदी गरीब …. ये कैसा विकसित भारत …?— अमीर हो रहे और अमीर अंबानी पर लग सकता है जुर्माना– कपंनी नहीं लगा पाई बैटरी प्लांट