व्यंकट रोड में बनाई जा रही बाउंड्री पर लगाई जाए रोक

रीवा / समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल ने बीजेपी कांग्रेस दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पार्टियां विनाश रूपी विकास की जनक हैं जब जब मध्यप्रदेश में यह दोनों पार्टियां सरकार में रही दोनों ने विनाशरूपी विकास किया और हमेशा एक दूसरे के भ्रस्टाचार के खिलाफ चुप भी रही।

श्री पटेल ने कहा कि मप्र. में बीजेपी की सरकार है और रीवा नगर निगम में कांग्रेस पार्टी के महापौर हैं अभी हाल ही में नगर पालिक निगम रीवा द्वारा पदमधर पार्क का नवीनीकरण कराया गया और पार्क के चारों तरफ जो पुरानी बाउंड्री बनी थी उसको गिराकर उसी जगह पर नई बाउंड्री बनाई गई।
तब तक तो विकास का कार्य एक तरह से सही था लेकिन यह देखने को मिला कि पदमधर पार्क की जो बाउंड्री व्यंकट रोड तरफ बनी है उस बाउंड्री के अलावा लगभग 6 फीट चौड़ाई छोड़कर सड़क के मुख्य मार्ग पर अलग से एक पक्की बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है जो रीवा शहर का सबसे व्यस्ततम सड़क मार्ग है 24 घंटे आवागमन की असुविधा निर्मित रहती है। इसके बाद भी दोनों पार्टियों के जनप्रतिनिधि नगर निगम के कमिश्नर जिले के कलेक्टर तथा अन्य आला अधिकारी जिनको ऐसे निर्माण के पहले यह सोचना चाहिए था कि उक्त बाउंड्री बनने के बाद आवागमन के हालात क्या होंगे।

अमरेश पटेल ने कहा कि दोनों पार्टियों के जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को ईश्वर सद्बुद्धि दे जिससे ऐसे विनाशकारी विकास तत्काल रोके जा सकें।
           

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading