इंदौर- प्रदीप चौधरी। एमआईजी थाने के प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा को लोकायुक्त ने 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में किया प्रकरण दर्ज।

पति से मारपीट का केस कमजोर करने के एवज में एक महिला से मांगी थी पांच लाख की रिश्वत , जो कि महंगी पड़ी….

इंदौर की लोकायुक्त टीम द्वारा एमआईजी थाने के प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा को रंगेहाथों 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। वही साथ ही रिश्वत में सहयोग के आरोप में अय्यूब खान को भी पकड़ा गया।

लोकायुक्त  के (SP)  एसपी राजेश सहाय ने जानकारी दी कि  इसकी शिकायत भेघा देलवार पति बासिल मंसूरी द्वारा की गई थी। जिसके बाद कार्यवाही की गई। इसमें बताया गया था कि आवेदिका के पति बासिल मंसूरी द्वारा आवेदिका के विरूद्ध थाना एम.आई.जी. MIG में मारपीट के प्रकरण में अपराध दर्ज करवाया गया था। इस प्रकरण के विवेचना प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा द्वारा की जा रही थी। आवेदिका को जेल न भेजने एवं प्रकरण कमजोर करने के एवज में अरुण शर्मा ने आवेदिका से पांच लाख की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत की जांच में प्रकरण सही पाए जाने पर आज दिन शनिवार को  (1 मार्च)  को ट्रैप दल का गठन किया गया। रिश्वत की राशि लेने के लिए अरुण शर्मा ने अय्यूब खान को आवेदिका के फ्लैट पर भेजा। शिकायत की जांच में प्रकरण सही पाए जाने पर आज यानी 1 मार्च को ट्रैप दल का गठन किया गया। रिश्वत की राशि लेने के लिए अरुण शर्मा ने अय्यूब खान को आवेदिका के फ्लैट पर भेजा। अय्यूब खान ने रिश्वत की राशि 50 हजार रुपए लेकर अरुण शर्मा को दी। लोकायुक्त की टीम ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 एवं 61(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading