आमिर खान। आरोपी भँवरकुआ क्षेत्र मे पढने वाले छात्र व नवयुवको को नशे की लत लगाकर, प्रतिबंधित ई सिगरेट की सप्लाई। • पुलिस व्दारा दोनो आरोपियो से कुल 250000/- रूपये कीमत की प्रतिबंधित ई सिगरेट व घटना में प्रयुक्त एक्टिवा भी की जप्त। View this post on Instagram इसी क्रम में दिनांक 21.02.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ट्रांन्सपोर्ट नगर मैन रोङ पर एक व्यक्ति जो अपनी एक्टिवा पर एक थैली मे प्रतिबंधित ई सिगरेट बैचने के लिये रखे है मुखबिर की सूचना पर थाना भँवरकुआ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अलग अलग पैकेटो मे कुल 36 ई सिगरेट लिये हुये पकङा जिसका नाम पता पूछते अपना नाम राहुल आहुजा उम्र 32 साल नि माणिकबाग जिला इंदौर का होना बताया, बाद मौके पर पकड कर पुछताछ की गई जिन्होने प्रतिबंधित ई सिगरेट बेचने के लिये अपने पास रखे होना बताया साथ ही उक्त ई सिगरेट के पेकेट को पंकज कोटवानी नि. भोपाल से खरीदना बताया। मौके पर ही आरोपी राहुल आहुजा के कब्जे से 36 ई सिगरेट प्रोहिविशन ऑफ ई-सिगरेट एक्ट 2019 मे जप्त कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी पंकज कोटवानी नि भोपाल की तलाश हेतु टीम गठित कर भोपाल रवाना की गई जिसे पकङने मे सफलता प्राप्त हुई जिसके कब्जे से कुल 50 प्रतिबंधित ई सिगरेट जप्त की गई।प्रकरण मे दोनो आरोपिगणो से कुल 86 प्रतिबंधित ई सिगरेट जप्त की गई है। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उनसे अवैध नशे के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही में थाना भँवरकुआ इन्दौर निरीक्षक राजकुमार यादव के साथ उनि धर्मवीर सिह चौहान आरक्षक 3418 कमलेश, आर 2429 विनीत राजपूत, आर 1105 शैलेन्द्र चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही। अज्ञात चैन स्नैचर महज 6 घंटे के भीतर पुलिस थाना सराफा की गिरफ्त में। ◆ आरोपी अक्षत था ऑनलाईन खेल आर्बिट्रेज में पैसे लगाने का आदी, जिसमे हुए लॉस की भरपाई हेतु अपनाया स्नैचिंग का तरीका । ◆ आरोपी कई दिनो से अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्नैचिंग की वारदात करने में था सक्रीय। ◆ सराफा पुलिस ने आरोपी को पकडने हेतु की थी छः घंटे की प्लानींग। मात्र 06 घंटे में ही 20 ग्राम सोने की चैन के साथ आरोपी को धरदबोचा। View this post on Instagram घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.02.2025 को दोपहर करीबन 04.00 बजे सहकारिता विभाग के कर्मचारी ओमप्रकाश जायसवालडाक लगाने जा रहे थे तभी मारवाडी कन्या स्कूल के पास नलिया बाखल इंदौर में एक अज्ञात व्यक्ति मुह पर कपडा बांधे हुए पीछे से आया ओर फरियादी ओमप्रकाश जायसवाल के गले में झपट्टा मारकर गले में पहनी चैन चुरा कर भाग गया। जिसमे फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सराफा पर अप-क्र-12/26 धारा-304 का अपराध पंजीबध्द किया गया । उपरोक्त प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा थाना प्रभारी सराफा निरी सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमें बनाई गई जिन्होने अज्ञात चैन स्नैचर की तलाश हेतु तत्काल टीमों को तैयार किया ,जिसमें उक्त घटना मे आरोपी के आने-जाने के फुटैज एवं आसपास के थानो में हुए इस प्रकार की वारदातों की फुटेज तत्काल कलेक्ट किये गए जिससे आरोपी का फार्वर्ड और बैक रुट तैयार किया गया. हुलिया और कद काठी समझ आने पर मुखबिर तंत्र तैयार किया गया उक्त कार्यवाही मे महज छः घंटे के भीतर ही मुखबिर सुचना प्राप्त होने पर आरोपी को सराफा पुलिस टीम ने दल बल के साथ 20 ग्राम सोने की चैन के साथ लक्ष्मीबाई औद्योगिक क्षेत्र किला मैदान के पास से धरदबोचा। नाम पता पूछने पर अपना नाम अक्षत मालवीय उम्र 19 साल नि. सिलावटपुरा थाना छत्रीपुरा इंदौर का होना बताया एवं उक्त आरोपी से सदर अपराध में पूछताछ की गई जुर्म स्वीकार कर बताया कि घटना दिनांक को गौराकुण्ड चौराहे पर एक व्यक्ति स्कूटी पर सोने की चैन पहने जाते दिखा जिसका पीछा करते हुए नलिया बाखल पर व्यक्ति ओमप्रकाश जायसवाल का ध्यान भटका कर उसके गले पर झपट्टा मार कर चैन चुरा कर भाग गया था। आरोपी अक्षत द्वारा बताया की. वह ऑनलाईन खेल आर्बिट्रेज में पैसे लगाने का आदी था जिसमें किसी भी खेल में किसी भी टीम के हारने या जितने पर भी उसका प्रॉफिट तय था किन्तु अकाउंट सिज,होने से 30 हजार रूपये अटक जाने से ओर जेब मे कोई पैसा न होने से स्नैचिंग का तरिका अपनाया जिसके तहत उक्त घटना के एक दिन पूर्व थाना पंढरीनाथ में भी स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था जो असफल हुआ था ।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैI तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सराफा निरी सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी उनि अनिल शर्मा, प्र आर सुभाष, मनोहर, दीनदयाल, आर रोहित सचिन, केतन, मोहित, अनुराग की महत्वपूर्ण भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की देर रात्रिं में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी कॉरपोरेट सरकार में निशाने पर आदिवासी, मोहन सरकार मौन…?