आमिर खान। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात एवं नगद ₹49000 रुपये बरामद।इंदौर – पुलिस थाना संयोगितागंज पर दिनांक 11.02.25 को फरियादी सुनीता पति राजेश खेड़े उम्र 35 साल निवासी 248 श्यामाचरण शुक्ला नगर इंदौर ने थाने पर रिपोर्ट किया कि उसके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 02 सोने के पेंडल, 01 जोड़ी चांदी की पायल व नगदी रुपए को चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना संयोगितागंज पर अपराध धारा 331(3) 305( ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। View this post on Instagram थाना प्रभारी संयोगितागंज द्वारा एक टीम बनाकर लगाई गई, जिसके द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध अजय उर्फ सनी खेड़े उम्र 22 साल पता श्याम चरण शुक्ला नगर इंदौर को पकड़ा जिससे सदर अपराध में पूछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया चोरी किये गये मश्रुका के संबंध में पूछताछ कर मश्रुका 02 सोने के पेंडल, 01 जोड़ी चांदी की पायल व कुल नगदी रुपए 49 हजार को बरामद किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर जेल में दाखिल कराया गया है। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संयोगितागंज निरीक्षक सतीश कुमार पटेल, उनि अरविंद खत्री, प्र.आर. 3268 बृजकुमार,प्र. आर.1616 महेश, प्र. आर. 944 कालीचरण, प्र.आर. 1554 विपिन एवं आर.3629 रामलखन ,आर.नितिन,आर. सत्येंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन झोन 12 के पूर्व भवन अधिकारियों के तालमेल से नक़्शे के विरुद्ध तने हुए हैं कई भवन जहाँ मज़दूर अदृश्य है!