रुतवे में दिखे नायब तहसीलदार

सिंगरौली/ सिंगरौली जिले के भू-अर्जन अधिकारी राजेश शुक्ला के द्वारा बंधॉ में जनसुनवाई की गई। जहा पर ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्याओ को लेकर संबंधित पत्र दिया गया।

लेकिन उस दौरान देखा गया भू अर्जन अधिकारी के बगल में बड़े ही रुतवे के साथ नायब तहसीलदार अमित मिश्रा अपनी जेब में हाथ डालकर ऐसे खड़े थे जैसे वो मध्यप्रदेश के कोई बड़े अधिकारी हो। जिनका पद भू-अर्जन अधिकारी सिंगरौली संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला से बड़ा हो।

वैसे भी अमित मिश्रा हमेशा सुर्खियों में रहने वाले नायब तहसीलदार हैं जो मध्य प्रदेश के नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने के लिए जाने जाते हैं।

ये वही अधिकारी है जो सिंगरौली जिले में दलित आदिवासियों को गाली देते हैं और धमकी देकर पैसा लेते हैं जिसकी शिकायत कलेक्टर, कमिश्नर से लेकर प्रमुख सचिव राजस्व,मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन तक की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई।

सवाल यही की क्या मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री इन्हें अनुशासन सिखाएंगे या यूं ही अनुशासनहीन नायब तहसीलदार गरीब, दलित, आदिवासियों का शोषण करते रहेंगे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading