अब तक 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में उज्जैन । बड़नगर के ग्राम झलारिया में खेत के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था जिसमें पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है वहीं पिछले दिनों में भी चार आरोपियों की गिरफ़्तारी की थी उसी केस से जुड़े हुए दो 02 ओर को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि खेत के रास्ते को लेकर था विवाद हुआ था जिसने एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही पुलिस ने अब तक कुल 06 आरोपीयो को गिरफ्तार किए हैं। थाने पर अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 109,191(2), 191(3), 190,296,351 (2) बीएनएस ईजाफा धारा 103 (1) बीएनएस मे आरोपी 01. शाहरुख पिता मजहर अली उम्र 22 वर्ष निवासी तांगाचौक शाहजीलालपुरा बडनगर 02. समीर अली पिता नौसाद अली उम्र 21 वर्ष निवासी तांगाचौक शाहजीलालपुरा वडनगर को गिरफ्तार किया गया है। खेत के रास्ते का क्या था विवाद…. दिनांक 25.01.25 को फरियादी जिम्मी उर्फ अमजद पिता नासिर खान उम्र 40 वर्ष निवासी कोर्ट चौराहा बड़नगर ने रिर्पोट मे बताया कि दिनांक 24. 01.25 के दोपहर 3:00 बजे के करीब फरियादी अपने खेत पर था रास्ते के विवाद की रंजिश को फरियादी जिम्मी उर्फ अमजद, फरियादी के पिता नासिर, भाई वसिम, पप्पु, मोसिन को आरोपी नौशाद, मजहर, अरशद, समीर, इसरार, शाहरुख, तनवीर उर्फ भैया, मुस्ताक मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे व एकमत होकर जान से मारने की नीयत से तलवार, धारिया, कुल्हाड़ी लोहे के पाइप व लठ्ठ इण्डो से मारपीट की मारपीट में आई चोटो के कारण फरियादी के पिता नासिर पिता गफ्फुर खान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाई और 6 आरोपी गिरफ़्तार… थाना प्रभारी बडनगर व टीम के द्वारा आरोपीयो की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। वही पुलिस के द्वारा घर पर दबिश दी गई जिसमे सभी आरोपी घर से फरार हो गये। बाद आरोपीयो की तलाश आस-पास के गाँव और अन्य परिजनो के यहाँ की पर नही मिले बाद प्रकरण मे मुखाबिर की सूचना पर से आरोपी 01. शाहरुख पिता मजहर अली उम्र 22 वर्ष निवासी तांगाचौक शाहजीलालपुरा बडनगर 02. समीर अली पिता नौसाद अली उम्र 21 वर्ष निवासी तांगाचौक शाहजीलालपुरा बडनगर को रुनिजा रोड़ से दबिश दी गई जहाँ घेराबंदी कर आरोपीगणो को धर दबोचा बाद दोनो आरोपीयो से पुछताछ कर घटना में प्रयुक्त एक बाँस की लकडी व एक लोहे की तेज धारदार कुल्हाडी दोनो से पृथक-पृथक जप्त किय गई बाद आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल, प्र.आर. हेमराज खरे, आर. महेश मौर्य, आर. अजय चौहान, आर. नितेश रायकवार, आर. संदीप बामनिया, सैनिक गोर्वधन डाबी की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब गानो के माध्यम से आमजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किए जाएंगे…. नमस्ते ट्रम्प: अब ट्रम्प ने कहा नमस्ते- कोलंबिया से सीख लेने की जरूरत