उज्जैन।। बड़नगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अन्तर्राजीय गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया 10 किलों गांजा के साथ. उड़ीसा से विक्रय करने के लिए आए आरोपीयो से लगभग 10 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) जिसकी कीमती 2,75,000/-रुपये अनुमानित बताई जा रही. वही आरोपी उड़ीसा से आये थे बदनावर-कानवन गांजा देने, इसी बीच धराएं. बड़नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली.

बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम द्वारा इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही…

थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ीसा के गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से लगभग 10.00 कि.ग्रा. गांजा जिसकी कीमती 2,75,000/- रूपयेअनुमानित है, जिसे पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया।  वहीं आरोपीयो को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया और  गांजे के संबंध मे पुछताछ किया जाए गा।

10 किलों गांजा की कार्यवाहीं…..

पुलिस को दिनांक-01.2025 शनिवार को मुखबीर से सूचना मिली कि  एक संदिग्ध व्यक्ति ब्रिज के पास बदनावर रोड़ बड़नगर पर खड़ा है, जो कि बाहर का रहने वाला लग रहा । बदनावर रोड़ पर किसी के आने का इंतजार कर रहे। वही इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरी. अशोक पाटीदार के निर्देशन में सउनि मानसिंह वास्कले तथा उनकी टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे जहां देखा तो मुखबिर के द्वारा बताये गये हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने का प्रयास किया गया जिसे फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। नाम पता पुछने पर उसने अपना नीलु कन्हार पिता राम कन्हार (उम्र 20 साल) निवासी श्रीपल्ला थाना फिरिग्या जिला कंधमाल उड़ीसा का होना बताया तथा बदनावर तरफ मजदूरी करने का बोला बाद में आरोपी के पास रखे झोले की तलाशी ली गई। झोले के अदंर प्लास्टिक की थैली मे संदेह होने पर तलाशी ली जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा लग रहा था।।जिसे रगड़कर सुघने पर गंध के आधार पर अवैध मादक पदार्थ गांजा ही है। उक्त आरोपी से गांजे के बारे मे पुछने पर आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से लेकर विक्रय हेतु बदनावर आया था जिसके कब्जे से 05 किलो 647 ग्राम गांजा जप्त किया जिसकी कीमत 145000/-रुपये है उक्त प्रकरण मे थाना बड़नर पर अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे है। आरोपी तस्कर से गांजे के संबंध मे पुछताछ जारी की।

इसी बीच में एस आई शैतानसिंह डोडिर के जरिए मुखबिर सुचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति यात्री प्रतिक्षालय के पास ग्रीट के सामने रुनिजा रोड़ बड़नगर पर खड़ा है जो बाहर का रहने वाला लग रहा है बड़नगर से बदनावर तरफ जाने के लिये यात्री प्रतिक्षालय के पास खड़ा है। सउनि शैतानसिंह ड़िड़ोर तथा उनकी टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे जहां देखा तो मुखबिर के द्वारा बताये गये हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। संदेही का नाम पता पुछते उसने अपना प्रमोद कुमार पिता नैहेश्वर कन्हार उम्र 20 साल निवासी श्रीपल्ला थाना फिरिग्या जिला कंधमाल उड़ीसा का होना बताया तथा बदनावर तरफ मजदूरी करने का बोला बाद आरोपी के पास रखे झोले की तलाशी लेते झोले के अदंर प्लास्टिक की थैली मे संदेह होने पर तलाशी ली जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा लग रहा है जिसे रगड़कर सुधने पर गंध के आधार पर अवैध मादक पदार्थ गांजा ही है। उक्त आरोपी से गांजे के बारे में पुछने पर आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से लेकर विक्रय हेतु कानवन आया था जिसके कब्जे से 04 किलो 300 ग्राम गांजा जप्त किया जिसकी कीमत 130000/-रुपये है उक्त प्रकरण में थाना बड़नर पर अपराध क्रमांक 74/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में है। आरोपी गांजा तस्करो से गांजा किसे देने आये थे उसके संबंध में पुछताछ की गई।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि मानसिंह वास्कले, सउनि. शैतानसिंह डिडोर, सउनि देवीलाल मालीवाड़ प्र.आर. हेमराज खरे, आर. महेश मौर्य, आर. अजय चौहान, आर. संदीप बामनिया, आर. मुकेश नागर, आर. शोभित शुक्ला आर. सुर्यकुमार की सराहनीय भुमिका रहा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading