इंदौर। प्रदीप चौधरी। चाकू मारकर हत्या के प्रयास करने वाले अपराधियों पर थाना तिलक ने कार्यवाही की, घटना में उपयोग आला जरब भी किया जप्त।। सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर की गई आरोपियों की पहचान। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने के दौरान हाथ एवं पैरो मे आई चोटें। उपचार हेतु एम वाय अस्पताल भेजा गया। View this post on Instagram जानकारी के अनुसार दिनाक 10-01-25 को फरियादी विकास खेडे पिता संतोष खेडे उम्र 24 साल निवासी मकान नं. 30 गली नं 01 शांतिनगर मूसाखेड़ी इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पुताई का काम करता है रात्री करीबन 10.00 बजे की बात है मैं तथा मेरा मित्र राजा स्कीम नं 140 की कलाली से शराब लेकर अपने घर जा रहे थे तभी रमाबाई नगर के रहने वाले राहुल तथा उसका साथी अरबाज दोनों सिगरेट पीते हुए आये तथा मेरे और राजा गोपाल के मुँह पर सिगरेट पीकर धुंआ निकालने लगे। मैंने तथा राजा गोयल ने दोनों को धुँआ मुँह पर करने से रोका तो इसी बात से झगड़ा होने लगा और राहुल तथा अरबाज ने चाकू निकाले और जान से मारे के इरादे से हम दोनों पर वार कर दिये ।। वहीं पुलिस के द्वारा रिपोर्ट कर दोनों आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की। आरोपियों का विवरण1. राहुल पिता अशोक जाधव उम्र 24 साल नि रमाबाई नगर इंदौर2. अरवाज़ पिता सद्दाम पठन उम्र 23 साल नि रमाबाई नगर इंदौर Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमन कुमार को स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से किया सम्मानित सोहागी थाना प्रभारी द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर की गई कार्यवाही