News National World/ सोहागी/रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के कुशल नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल रीवा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी त्योंधर उदित मिश्रा के दिशा निर्देश पर सोहागी थाना निरीक्षक पवन शुक्ला एवं थाना स्टॉप के द्वारा दिनांक 11/01/2025 को सोहागी पहाड़ पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गई।सोहागी पहाड़ में हो रहे लगातार एक्सीडेंट के प्रकरणों के देखते हुए थाना सोहागी पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में एक्सीडेंट के प्रकरणों की रोकथाम हेतु सोहागी पहाड़ के ऊपर पुलिस सहायता केन्द्र लगाकर चालकों को घाटी में वाहन धीरे चलाने व लंबे दूरी से वाहनों को चलाकर आने वाले चालकों को मुँह घुलने व चाय की व्यवस्था का नवाचार किया गया है। जिसके तारतम्य में दिनांक 11/01/2025 को सोहागी पहाड़ पर थाना सोहागी पुलिस द्वारा चेकिंग लगाई गई।चेकिंग के दौरान 5 वाहन चालकों को ब्रीथ एनालाईजर मशीन के माध्यम से चेक किया गया जो शराब के नशे में वाहन चलाते पाये गये। वाहन चालकों के शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर सातों वाहनों को चालकों के कब्जे से जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। एक स्लीपर बस जिसमें लगभग 25 सवारियाँ थी उसका चालक भी शराब पीकर बस चलाते पाया गया जिस पर कार्यवाही करते हुए बस को जप्त किया गया व सवारियों को दूसरे वाहन से सुरक्षित रवाना किया गया। ज्ञात हो कि लगभग एक-डेढ़ साल पहले सोहागी पहाड़ पर एक बस दुर्घटना हुई थी जिसमें 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। चूँकि इस बस का चालक भी शराब के नशे में तो सोहागी पहाड़ पर ऐसी दुर्घटना पुनः हो सकती थी। उक्त कार्यवाही में सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक पवन शुक्ला, उप निरी. संजीव शर्मा, आर.832 विशाल सिंह, आर.48 देवेन्द्र शुक्ला, आर. 883 सचिन गौतम, आर. 459 गंजन केवट, आर. 1215 लवकुश यादव व आर. 1026 सौरभ मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चाकू मार हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ़्तार. अवैध शराब 21 पेटी के साथ फरार में से एक आरोपी गिरफ़्तार.
You must be logged in to post a comment.