इंदौर । हर्ष सांवले। इसी अभियान के तहत आज दिनांक 29.12.24 को थाना बाणगंगा क्षेत्र के विधि विरुद्ध बालकों और उनके परिजनों को थाने पर बुलाया गया । विधि विरुद्ध बालकों के परिजनों को बच्चों की अच्छी परवरिश देने एवं बालकों को अपराध से दूर रहने की समझाइश दी गई। इस कार्यक्रम में जिला इंदौर उद्योग संगठन के प्रतिनिधि श्री प्रमोद डफरिया और सामाजिक कार्यकर्ता नेहा शर्मा उपस्थिति थी। इनके द्वारा घोषणा ऐसे बालक जो नशे के कारण अपराध की तरफ मुड़ गए हैं यदि वह कोई स्किल सीखना चाहते हैं तो उन्हें स्किल डेवलपमेंट प्लान की तहत ट्रेनिंग दिलाई जाएगी और उचित रोजगार की व्यवस्था भी की जाएगी । ऐसे लोग या विधि विरुद्ध बालक नशा छोड़ना चाहते हैं उनको नशा मुक्ति केंद्र भेजने में भी आर्थिक मदद की जाएगी। थाने पर लगभग 40 विधि विरुद्ध बालक और 80 परिजन lउपस्थित हुए। इस अभियान के मुख्य बिंदु निम्न हैं। 1= विधि विरुद्ध बालको के अपराधों से दूर रखने के लिए एवं उनमें सुधार लाने के लिए थाना स्तर पर एक निगरानी समिति SI श्रद्धा पवार के नेतृत्व मैं बनाई गई है जिसमें विधि विरुद्ध बालक एवं विधि विरुद्ध बालकों के परिजन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रोजाना सतत संपर्क में रहेंगे ।2= विधि विरुद्ध बालकों को शैक्षणिक और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।3= इस अभियान में परिजनों के साथ-साथ स्थानीय प्रबुद्ध जनों को भी शामिल किया गया है जो निरंतर विधि विरुद्ध बालकों को मार्गदर्शन देंगे।4= प्रत्येक सप्ताह थाने विधि विरुद्ध बालकों, परिजनों और प्रबुद्ध जनों की मीटिंग रखी जाएगी और बालकों को अपराध से दूर रहना सुनिश्चित किया जाएगा ।5= बालकों को रोजगार परक कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। उद्योग संगठन के माध्यम से उनको रोजगार प्रदाय करने मैं मदद की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 🟦 आज का आईना🟨 नमो ग्रुप फाउंडेशन व अफ्लेयर एविएशन संस्था द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन.