प्रदीप चौधरी। आज खजराना गणेश मंदिर में लगभग 12:00 बजे एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। इससे कई भक्त डरकर भागने लगे। महिला ने वहां मौजूद खजराना थाने के आरक्षक के कालर पड़कर मारपीट का प्रयास किया। कई भक्तों ने महिला को पकड़ा। बाद में खजराना गणेश मंदिर की महिला गार्डों ने हिम्मत दिखाते हुए उक्त महिला को कंट्रोल किया और इस महिला को भीड़ से बाहर ले गए। महिला गार्ड भावना कौशल ने बताया कि उक्त महिला अजय नामक गार्डन के 2 बच्चों को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही थी। जिसका गार्ड ने विरोध किया और पुलिस को सूचित किया। जो पुलिस कर्मी वहां पहुंचा उसके साथ भी महिला ने बदसलूकी की। https://www.instagram.com/reel/DEAu6wGINXW/?igsh=cGw1bnR0cmM5d292 View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीएसटी: अब पाॅपकाॅर्न में उलझी सरकार– क्या हुआ वन नेशन-वन टैक्स का वादा भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम की फर्जी फेसबुक आई.डी. बनाकर ठगी करने वाले पकड़ाए