रीवा। पिकनिक स्पॉट पर युवक-युवती को निर्वस्त्र किया, वीडियो बनाया।रीवा के पूर्वा वॉटरफॉल की घटना, बदमाश बोले-मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे,पीटकर रुपए भी छीने, वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस ने लिए संज्ञान. घटना 5-6 दिन पुरानी बताई जा रही है। विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक रीवा प्रदेश के रीवा जिले में एक बार फिर गुढ़ गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम देने का किया गया प्रयास, प्रेमी जोड़े के साथ अमानवीय कृत्य कर वीडियो बनाए. रीवा जिले में एक बार फिर गुढ़ भैरव बाबा मंदिर में गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम देने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। आपको याद होगा कि पिछले महीने गुढ़ भैरव बाबा मंदिर में एक शादी शुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। एक बार फिर रीवा जिले में उसी तरह की घटना का प्रयास बदमाशों द्वारा किया गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो 6 दिन पुराना है। पूर्वा वॉटरफॉल के पास प्रेमी जोड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए जिसे देखकर कुछ बदमाश आए है और पैसे मांगने लगे इतना ही नहीं वीडियो में साफ साफ देखा सुना जा सकता है कि युवक युवती से पैसे की मांग की जा रही है और प्रेमी जोड़े पैसे देने के लिए तैयार है लेकिन बदमाश लड़की के साथ अमानवीय कृत्य करने की कोशिश कर रहे है लेकिन इसके आगे क्या हुआ जानकारी नहीं है। रीवा प्रशाशन की तरफ से अभी इस विषय में जानकारी नहीं है कि इस वायरल वीडियो में कौन है और कब तक में इनकी गिरफ्तारी होगी। अभी तक रीवा के गुढ़ भैरव बाबा मंदिर का दर्दनाक मंजर भूला नहीं कि एक वीडियो फिर वायरल हो गया जो खौफनाक है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिक्षक ने किया अपनी शिष्या के साथ किए दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार. लोकायुक्त के छापे में 40 किलो चांदी और नोटो के बंडल….