बेटे के जेल जाने के बाद भी घर आती है डभौरा पुलिस-महिला

News National World/ रीवा/डीआईजी कार्यालय रीवा पहुंची पीड़ित महिला अर्चना यादव ने डभौरा थाना में पदस्थ थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल सहित अन्य पुलिस कर्मियो पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने थाना प्रभारी सहित पुलिस पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर डीआईजी को पत्र सौंपा है। महिला का कहना है कि एक मामले में उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान उसके बेटे के पास एक 25 हजार का मोबाईल फ़ोन था पुलिस ने मोबाईल की जप्ति बिना बनाए उसे अपने पास रखा है। मोबाईल को वापस मांगने पर थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी के द्वारा पैसे की डिमांड की जाती है और जबरन किसी केस में फसा देने की धमकी भी दी जाती है।

इसके आलावा महिला ने पुलिस कर्मियो पर गाली गालौच करने का भी आरोप लगाया है हालाकि यह तो जांच का विषय है जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि महिला ने जो पुलिस पर आरोप लगाए है सही है या गलत।


फिलहाल लगातार तराई क्षेत्र के सभी थानों के सिपाहियों पर गाली गलौज, धमकी,एवं पैसे मांगने के आरोप लग रहे है जो पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading