इंदौर। प्रदीप चौधरी। इन्दौर सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी और सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने जैसे पोस्ट डालने पर खजराना से एक नाबालिक सहित 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी isi कश्मीर लिंक से पुलिस किया इनकार.. अभिनय विश्वकर्मा,डीसीपी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर इंदौर के खजराना क्षेत्र से एक नाबालिक सहित तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें डीसीपी ने बताया कि ये तीनों युवक इंस्टाग्राम के जरिए विभिन्न तरह के पोस्ट सार्वजनिक कर रहे थे जिनसे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। जिसके बाद इन आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर, इंदौर पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया गया और उन्हें पकड़ा है। इंदौर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए और जांच को आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के कोई भी संबंध पाकिस्तान या उसकी किसी एजेंसी से साबित नहीं हुए हैं और ऐसी सभी खबरों का डीसीपी ने खंडन किया है। साथ ही जब पकड़े गए युवकों के पास से मिले फोटो और वीडियो से यह बात सामने आई है यह कट्टपार्थी विचार धारा के है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगम आयुक्त ने कहा निगम कर्मियों के साथ अभद्रता करने वालों से सख्ती से निपटेंगे डिजिटल अरेस्ट की जानकारी पर एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया आवेदक के निवास पर पहुंचे