तबले की थाप पर खूब बनी कहानियाँ,लो खप ही गई इसमें भी कई जवानियाँ।हर थाप में थी भावनाओं की गहराइयाँ,उस पर भी तो लोग बना देते थे रुबाईयाँ!याद आ ही जाती थी उन्हें भी तनहाइयाँ। तबले की थाप पर खूब बनी कहानियाँ,लो खप ही गई इसमें भी कई जवानियाँ।भई कांट्रेक्ट में बंधे हो, मत काटना बाल,लहराते हैं इसके साथ लय और सुर ताल!“वाह उस्ताद वाह” कहे हमेशा पूरा हॉल। तबले की थाप पर खूब बनी कहानियाँ,लो खप ही गई इसमें भी कई जवानियाँ।उंगलियों और हथेलियों की यह ध्वनियाँ,हर ताल और लय सबको करती विस्मृत!अविश्वसनीय गति कर देती थी चमत्कृत। तबले की थाप पर खूब बनी कहानियाँ,लो खप ही गई इसमें भी कई जवानियाँ।सिर्फ तबला नहीं तबले से संवाद किया,शास्त्रीय संगीत में जैज व फ्यूजन दिया!जाकिर हुसैन साब ये क्या कमाल किया। संजय एम. तराणेकर(कवि, लेखक व समीक्षक)इन्दौर-452011 (मध्यप्रदेश)मो. 98260-25986 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीर्ण शीर्ण सड़क देखने खजराना गणेश मंदिर से पैदल ही चल पड़े कलेक्टर विख्यात ज्योतिषाचार्य, वास्तुविद, औरा विशेषज्ञ और रत्न विशेषज्ञ डॉक्टर रजनी अवस्थी को मिला अंतराष्ट्रीय सम्मान।