“मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व व विजय दिवस” के मधुर अवसर पर पुलिस बैंड ने बजाई देशभक्ति धुन. वही इंदौर पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण मनमोहक हो गया साथ ही देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत।

इंदौर- माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन की मंशानुरूप ओर पुलिस मुख्यालय के “मुख्यमंत्री जन कल्याण” व “विजय दिवस” के पावन अवसर पर, इंदौर शहर का हृदय स्थल राजवाड़ा पर दोपहर में पुलिस बैंड दल के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ और साथ ही देशभक्ति गीत धुन से सभी का मन मोह लिया.

इंदौर पुलिस  के इस कार्यक्रम में नगरीय पुलिस एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह व मनोज कुमार सिंह की विशेष तौर पर उपस्थिति रही। पुलिस व 1’st बटालियन एसएएफ के बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता में देशप्रेम,राष्ट्रीय भावना का संचार करना। ’मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारें में तथा विजय दिवस- 16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान से युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, इसी उपलक्ष्य में यह दिवस हमारे देश के वीर जवानों के वीरता व उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसमें आम जनता ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत कर दिया। राष्ट्रगीतों से सुसज्जित इस कार्यक्रम में आम जनता के साथ-साथ गणमान्य नागरिकगण, तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण शामिल हुए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading