इंदौर। प्रदीप चौधरी। – डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन ठगी मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुजरात से 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पिछले दिनों महिला फरियादिया के साथ 01 करोड़ 60 लाख रू ऑनलाइन ठगी की घटना को अंजाम दिया था। ठग गैंग, कॉल पर स्वयं को पुलिस / CBI / RBI अधिकारी बताकर, महिला के साथ ठगी की थी। राजेश त्रिपाठी , डीसीपी क्राइम इंदौर क्राइम ब्रांच को NCRP पोर्टल पर 59 वर्षीय महिला इंदौर निवासी ने शिकायत की थी कि उन्हें अज्ञात ठग गैंग के द्वारा स्काइप और व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर अलग-अलग शासकीय विभाग (CBI, RBI, पुलिस का अधिकारी बताकर मनीलोंडरिंग केस में जेल जाने का डर बताकर, फरियादी की निजी और बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर बैंक अकाउंट, FD, शेयर्स आदि के रुपयों की जांच करने के नाम से ऑनलाइन एक करोड़ 60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी पुलिस द्वारा पूर्व में ठगी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है वही क्राइम ब्रांच ने ठगी के दो आरोपी विवेक रंजन और अल्ताफ कुरैशी को गुजरात से गिरफ्तार कर अन्य साथियों की तलाश शुरु कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिवसेना ने जिला अस्पताल की दुर्दशा का विरोध करते हुए मुख्य द्वार घेरा सराफा व्यापारी एसोसिएशन चुनाव की तैयारी शुरू