सहकार ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड के तानाशाही का शिकार हो रहे मोटर मालिक ने जिला कलेक्टर रीवा को सौपा ज्ञापन मांगे पूर्ण नही होने तक आज रात्रि 12 से सभी वाहन खड़ा कर किया जाएगा आंदोलन-ट्रक एसोसिएशन संघ। ओवरलोड के नाम पर टोलप्लाज़ा से बसूला जाता है ज्यादा राशि। News National World रीवा/ रीवा जिले में लगातार जिला खनिज अधिकारी और जिला मानचित्र जो अपने आप को खनिज इंस्पेक्टर कहता है जिनके मिलीभगत से खनन माफिया रात्रि दिन अवैध उत्खनन कर रहे है लेकिन शिकायत पर कभी कार्यवाही नही की जा रही है पूरे रीवा जिला और मऊगंज जिला में जगह जगह बिना अनुमति के पहाड़ की खुदाई, पथरीली जगहों पर पत्थर गिट्टी की अवैध तुड़ाई, क्रेसर, सभी नदियों के घाटों में रात्रि दिन रेत का उत्खनन जारी है जिसके संबंध में लगातार जिला कलेक्टर और खनिज अधिकारी से शिकायते भी की जाती है लेकिन कार्यवाही के नाम पर शून्य है।अति तो तब हो जाती है जब खनिज अधिकारी और मानचित्र के द्वारा किसी का फोन रिसीब नही किया जाता है जो अपने आप को जिला कलेक्टर से बड़ा मानता है और कहते है कि मेरा कोई कुछ बिगाड़ नही सकता हैचाहे जिले में किसी से शिकायत कर दो।इसी बजह से खनन माफियाओं के हौशले बुलंद है। खनन माफियाओं के परेशान होकर रीवा जिला ट्रक एसोसिएशन संघ सहित समस्त मोटर मालिको ने आज दिनांक 28/11/2024 को खनन माफिया सहकार ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेडके खिलाफ जिला कलेक्टर रीवा को आवेदन सौपा गया। कि मेरी मांगो को पूरा किया जाय वार्ना उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगे। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक रीवा को भी दिया गया है। साथ ही शासन प्रशासन को चेताया गया कि उक्त मांगो को लेकर आज रात्रि 12 से जो भी बालू की गाड़ी नदी से लोड होकर आयेगी उनको सही जगह में खड़ी करवाकर शांत पूर्ण ढंग से आंदोलन करेंगे। आंदोलन जब तक जारी रहेगा तब तक मांगे पूर्ण नही होगी।माइनिंग मिनरल्स ट्रक एसोसिएशन जिला रीवा के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया कि बेरोजगार नवयुवक अपनी अचल संपत्ति बेचकर, गिरवी करके व बैंकों से फाइनेन्स कराकर अपने परिवार एवं ड्राइवर, क्लीनर के परिवार का ट्रक वाहन के रोजगार से भरण-पोषण करते है साथ ही बैंको का कर्ज चुकाना पड़ता है। लेकिन सहकार ग्लोबल प्राइवेट कंपनी के मनमानी व तानाशाही से ट्रक मालिक परेशान है जिनका रेत का ठेका तीन जिलों सीधी, शहडोल और सिंगरौली तीनों जगहों में होने के कारण मनमाना रेट गाड़ी मालिकों से रायल्टी से ज्यादा पैसा वसूल किया जाता है।जिस वजह से गाड़ी मालिक को रेत ओपन मार्केट में बेचने में परेशानी होती है क्योंकि रेत मंहगी होने से मार्केट में रेत बिक नहीं पा रही है और एक एक हफ्ते तक गाड़िया खड़ी रहती है। जिस वजह से बहुत सारी गाड़ियो की किश्त टूट चुकी है किश्त टूटने से गाडी खिंचने की कगार में आ चुकी है। चूंकि सहकार ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड का ठेका सोनवर्षा टोल प्लाजा में भी है रेत की गाडी अण्डर लोड होने पर भी ओवर लोड बताकर टोल द्वारा हजारो की राशि अवैध तरीके से वसूली की जाती है।यह कि रेत परिवहन करने पर कंपनी से जीएसटी मांगी जाती है तो कंपनी के द्वारा कहा जाता है कि हम जीएसटी नहीं देते है जहां जीएसटी मिलती है वहा से रेत ले लो। जिनके तानाशाही को लेकर जिला कलेक्टर रीवा को ज्ञापन सौंपकर उपरोक्त मांगो के आधार पर समस्याओं का निराकरण किया जाये।या शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की अनुमति दी जाये। उस दौरान अनिल मिश्रा एसोसिएशन संघ अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष अतुल सिंह,सचिव निशांत सिंह,मीडिया प्रभारी अजय साहू, सुभाष शुक्ला सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा ट्रक मालिक मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डभौरा में निःशुल्क नेत्र शिविर का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न शास. स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय त्योंथर में विभिन्न प्रकार के खेलो का ट्रायल हुआ संपन्न
You must be logged in to post a comment.