सीधी/ जिले के पीथमपुर में एक कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में फांसी से लटका हुआ एक लड़की का शव मिला। परिजनों ने सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगाते हुए इस पर पुलिस प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐंठी निवासी चंद्रभान सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पुष्पा सिंह उम्र 19 वर्ष 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई करने की जानकारी दी थी साथ ही काम भी करती थी। उन्होने बताया कि अभी 15 अक्टूबर 2024 को गांव स्थित घर से शाम करीब 7 बजे यह कहकर निकली कि वह पेपर देने इंदौर जा रही है तीन चार दिन में वापस आ जाएगी। बाद में 22 अक्टूबर 2024 को थाना पीथमपुर से फोन आया कि तुम्हारी बेटी फांसी लगा ली है।तुम जल्द यहां आ जाओ। 23 अक्टूबर को पिता चंद्रभान सिंह पीथमपुर पहुंचे जहां अस्पताल की मरचुरी में 24 अक्टूबर को शव दिखाया गया। उसके बाद पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतिका के शरीर पर मिले कई जगह चोंट के निशान मृतिका के पिता एवं परिजनों का आरोप है कि मृतिका पुष्पा सिंह के शरीर में कई जगह चोट के निशान नजर आ रहे थे। ऐसे में उन्हें पूरी आशंका है कि उसको मारकर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे में कमरे के अंदर लटका दिया गया था। वहीं गांव के प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार भुजवा और पप्पू सिंह का कहना है कि 15 अक्टूबर को गांव से जब पुष्पा सिंह गई तो तीन लड़के भी उसके साथ बाईक में मौजूद थे। इन्हें शाम के 7-8 बजे के बीच देखा गया। इनकी बाईक पंचायत भवन ऐंठी से कुशमहर खड्डी की ओर रवाना हुई थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन बाईक में उनकी बेटी को लेकर जाने वाले युवकों की पतासाजी करे जिससे उनकी बेटी की मौत की हकीकत सामने आ सके। पुष्पा सिंह की संदिग्ध मौत से उसका गरीब परिवार काफी परेशान है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अमिलिया पुलिस ने 46 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार ”राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं… इसलिए लगाया हूटर..!” मनोज परमार को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आईपीएस ने रोक लिया..