आमिर खान। नगरीय पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1371 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 651 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।शराब पीकर वाहन चलाने वाले 120 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के साथ ही, सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 7 प्रकरण तथा अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वालो के विरुद्ध 04 पंजीबद्ध कर की वैधानिक कार्यवाही ।अवैध हथियार लेकर घूमते हुए, मिलें 03 आरोपियों के विरुद्ध भी की आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूमने वाले एक शातिर बदमाश को भी धरदबोचा।इंदौर- दिनांक 03 नवंबर 2024- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन व यातायात के डीसीपी के नेतृत्व में, दिनांक 02-03 नवंबर की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए *लगभग कुल 1371 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 651 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं…जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 327 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 69-स्थाई, 107-गिरफ्तारी और 151-जमानती वारंट के साथ ही 132 समंस भी किए तामील । इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के विरुद्ध 4 प्रकरण तथा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 7 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-38 व 129 BNSS में-29, 126B/135(3) BNSS में-121, 141-1ख BNSS में-2 इस प्रकार कुल 190 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामील।शराब पीकर वाहन चलाने वाले 120 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 261-गुंडे/बदमाशों, 107-नकबजनों, 38-लुटेरों, 107-चाकूबाजों, 11-ड्रग पैडलर्स एवं 150 निगरानीशुदा बदमाशों के साथ ही 46 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित करीब कुल 720 से ज्यादा बदमाशों को किया गया चेक और की गई कार्यवाही।अवैध हथियार लेकर घूमते हुए, मिलें 03 आरोपियों को पुलिस थाना राजेन्द्र नगर व भंवरकुआं ने पकड़कर की उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूमने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़कर उसके विरुद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की वैधानिक कार्यवाही।पुलिस थाना द्वारकापुरी व लसूड़िया की कार्यवाही में 363 के दो प्रकरण में गुमशुदा को दस्तयाब करने में मिलीं सफलता।इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली जिला चौकी निवास थाना सरई चौकी निवास पुलिस टीम ने गुमशुदा लड़की को महाराष्ट्र (राज्य) से दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द महेशवर में शनिवार को सैय्यद बैगलोरी बाबा मस्तान रहमतुल्लाह अलय की सालाना बरसी.