इंदौर से बाइक पर देवास टेकरी मंदिर घूमने गए थे अलिशा और विवेक। वापस लौटते वक्त क्षिप्रा ब्रिज पर अलिशा के भाई साहिल खान और उसके दोस्तों ने युवक से मारपीट। इसके बाद उसे किडनैप कर दूसरी जगह ले गए और वहां धमकी दी कि अगर बहन के साथ फिर नजर आया, तो मार देंगे।
देवास में मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे दोनों।
रास्ते में युवती के भाई ने उन्हें रोक नाम पूछा।
विवेक नाम बताते ही मारपीट शुरू कर दी।
इंदौर-देवास रोड पर क्षिप्रा ब्रिज पर एक युवक के साथ युवती के भाई और उसके दोस्तों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। युवक विवेक लोधवाल द्वारा पुलिस को की गई शिकायत बताया गया कि वो बाइक से अपनी दोस्त अलीशा खान के साथ देवास में माता टेकरी के दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते वक्त क्षिप्रा ब्रिज पर अलीशा के भाई साहिल खान और उसके दोस्त सैफ अली ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों उससे आईडी कार्ड मांगने लगे। इस पर विवेक ने बताया कि उसके पास आईडी कार्ड नहीं है। इसके बाद वो दोनों नाम पूछने लगा, जब युवक ने अपना नाम विवेक बताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके मुंह पर एक काला कपड़ा भी ढंक दिया।
बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले गए
इसके बाद विवेक को बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले गए। वहां अरबाज और आसिफ भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की और धमकी दी कि अगली बार अलीशा के साथ दिखा तो जान से मार देंगे। मारपीट के बाद आरोपित विवेक को वापस क्षिप्रा ब्रिज पर छोड़ गए। विवेक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार को दी।
अलीशा कहां गई उसे नहीं पता
विवेक द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार घटना के वक्त अलीशा अपनी मां को फोन कर भाई से बात करवा रही थी, लेकिन साहिल ने उसका फोन छीन लिया। घटना के बाद अलीशा को वो कहां ले गए उसे नहीं पता है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अलीशा के विवेक के साथ घूमने पर उसका भाई बहुत नाराज हो गया था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विवेक को जमकर पीटा। इससे विवेक की पीठ पर लाल निशान उभर आए। उन्होंने धमकी दी कि अगली बार बहन के साथ मत दिखना वरना मार दिया जाएगा।

कहानी में नया मोड़….

साहिल की बहन किसी प्राइवेट कम्पनी में प्रॉपर्टी का काम करती हैं उसी के सिलसिले में देवास विवेक के साथ क्लाइंट विजिट के लिए गई थी।
वहीं जब वह वापस आ रही थी तो अलीशा के देवास में रहने वाले रिश्तेदरों ने अलीशा को देखा तो रास्ते में  रिश्तेदारों ने रोक कर विवेक की पिटाई कर दी और अलीशा को उनके घर ले गए। जहां पर से अलीशा के भाई साहिल को फोन कर बताया कि अलीशा किसी विवेक के साथ थी तो उसको हम लोग घर ले आए हैं , तब साहिल देवास जा कर उसकी बहन को लेकर घर आ गया। फिर रात में साहिल को थाना तुकोगंज पुलिस द्वारा उठा गया ओर देवास पुलिस को सौंप दिया।  कुछ संगठनों ने अलीशा से गलत बयान दिलाए कि बोल देना विवेक के साथ देवास टेकरी दर्शन करने गई थी तो उसे आते वक्त रोक कर विवेक को मारा ऐसे बयान से तेरे भाई साहिल छूट जाएगा । वही हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष ने लड़की पर बनाया शादी का दवाब.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading