इंदौर आमिर खान। इंदौर,म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एंव केंद्र में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी म.प्र.प्रभारी भँवर जितेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखकर पीसीसी गठन के पश्चात मध्यप्रदेश पीसीसी अध्यक्ष के समक्ष पार्टी फ़ोरम पर अपनी बात रखने की जगह सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पीसीसी से इस्तीफ़ा देने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही करने की मॉंग की हैं।उल्लेखनीय हैं की कांग्रेस पार्टी के संविधान अनुसार पार्टी फ़ोरम या पॉलिटिकल अफ़ेयर्स कमेटी के समक्ष अपनी बात रखने का प्रावधान मौजूद हैं। राकेश सिंह यादव पूर्व महासचिव म.प्र.कांग्रेस कमेटी इसके पश्चात भी सस्ती लोकप्रियता एंव प्रभावी बनने के लिए सोशल मीडिया एंव प्रिंट मीडिया का उपयोग करके सीधे सार्वजनिक रूप से इस्तीफ़े देकर कांग्रेस की प्रतिष्ठा को धुमिल करने का असफल प्रयास किया है।इन पदाधिकारियों के कृत्य से ऐसा प्रतीत होता हैं की भाजपा को फ़ायदा पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया हैं।प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव के अनुसार किसी भी राजनैतिक दल में व्यक्ति पार्टी या दल से बड़ा नहीं होता हैं।म.प्र. में कुछ सालों से लगातार कांग्रेस के खिलाफ कांग्रेसी पदाधिकारियों द्वारा अर्नगल बयानबाज़ी सार्वजनिक तौर पर सोशल मीडिया या प्रिंट मीडिया के माध्यम से की जाती हैं।यह बेहद आपत्तिजनक एंव अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता हैं।कांग्रेस में जनसेवा की बात करने वाले कथित नेता ही कांग्रेस की प्रतिष्ठा को धुमिल करने का प्रयास करते हुए नज़र आ रहें हैं।ऐसे समस्त नेताओं को आगामी पॉंच वर्ष तक कांग्रेस में कार्यकर्ता बनकर कार्य करने निर्णय अनुशासन समिति को करना चाहिए।आगामी पॉंच वर्ष तक कांग्रेस में किसी भी पद पर ऐसे नेताओं की नियुक्ति नहीं करना चाहिए न ही चुनावों में टिकिट देना चाहिए ।आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसे कथित नेता हतोत्साहित करने का कार्य करते हैं।इस संदर्भ में कांग्रेस हाईकमान को कांग्रेस हित में कड़े निर्णय करना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिवाली पर ‘वनतारा’ ने बचाए तीन अफ्रीकी हाथी पुलिस चौकी पिपरांव के रैदुअरिया में हुई भीषण आगजनी