रिपोर्टर इन्द्रपाल साहु सिंगरौली

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31-10-2024) को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता,जिला सिंगरौली के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यालय परिसर में कार्यालयीन स्टॉफ को एकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशीष तिवारी एवं कार्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। साथ ही समस्त थाना/चौकी में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शपथ दिलाई गई

इस अवसर पर जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर समाज में शांति

एवं सद्भावना बनाए रखने और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच य़ह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं य़ह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading