आमिर खान। बुरहानपुर जिले के आरोपी के कब्जे से 24 किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत करीब 2 लाख 24 हजार रू), 01 मोबाइल जप्त। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अवैध मादक पदार्थ इंदौर शहर में सप्लाई करना स्वीकारा, जिसकी जांच की जा रही है। इन्दौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा फरार आरोपियों एवं मादक पदार्थ तस्करों को चेक करने हेतु क्षेत्र में रवाना होकर बायपास एबी रोड नेक्सा शोरूम पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति, बोरी लेकर संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखा, जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम (1). कांतिलाल पावरा निवासी भोहेटी धुले (महाराष्ट्र) का होना बताया।आरोपी के बोरे की नियमानुसार तलाशी लेने पर बोरे में करीब 24 किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसके संबंध में कोई उचित उत्तर नहीं दिया। आरोपी के कब्जे से 24 किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत करीब 2 लाख 24 हजार रू), 01 मोबाइल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच पर अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तमसो मा ज्योतिर्गमय………………………. धार्मिक ही नहीं सांस्कृतिक महत्व भी दीपावली का सिंगरौली जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस पर सिंगरौली पुलिस ने ली शपथ