सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार रीवा /समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता दल सेक्युलर मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे एडवोकेट शिव सिंह को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें राष्ट्रीय सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी दी है। शिव सिंह ने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित समूचे राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।बता दे कि शिव सिंह गरीबो किसानों शोषितों के मसीहा पूर्व विधायक स्वर्गीय रामलखन सिंह के सानिध्य में छात्र जीवन से ही जनता दल में रहकर जनहित में संघर्ष करते रहे, उस दौरान आंदोलन प्रदर्शन कर कई बार गिरफ्तारियां दी जेल गए। जेल से ही कानून की परीक्षा दी लेकिन दमनकारी सरकारों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। पुलिसिया जुल्म व मुकदमों का भी सामना किया इसी राजनीतिक सफर दौरान सन 2013 से मार्च 2024 तक पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्यूलर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे।लोकसभा चुनाव 2024 के पूर्व जनता दल सेक्युलर ने बीजेपी एनडीए से जब गठबंधन कर लिया तब शिव सिंह पहले ऐसे प्रदेश अध्यक्ष थे जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के द्वारा संप्रदायिक ताकतों से हाथ मिलाने से नाराज होकर पार्टी से बगावत कर दिया और इसी दौरान केरल एवं बेंगलुरु में बड़ी मीटिंग के बाद पार्टी के एक धड़े का 20 मार्च 2024 को कई राज्यों की इकाइयों के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया गया था।हाल ही में राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ में आयोजित मीटिंग दौरान शिव सिंह को समाजवादी पार्टी ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है मीटिंग दौरान सपा नेता केरल से आरएस प्रभाथ, उत्तर प्रदेश से बैकुंठनाथ यादव, समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, पंजाब से प्रोफेसर दर्शन सिंह, केरल से श्री रामजी, हरियाणा से राजेश, बलहरा पंजाब से सोहन सिंह, उत्तर प्रदेश से छात्र नेता अभिषेक यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल ने दी है जिनके राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर उनके शुभचिन्तको ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वार्ड क्रमांक-17 में क्षेत्र की जन समस्याओ को लेकर शुरू किया गया जन समस्या संग्रह अभियान। समाजसेवी जगदीश सिंह यादव के नेतृत्व में डभौरा में निःशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन।