विशेष संवाददाता -प्रवीण पाण्डेयसतना।-मैहर मार्ग पर जिग्नहट नदी के पास एक बेलगाम ट्रक चालक ने भैंस पड़वों को कुचल दिया. इस घटना के चलते जहां आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई, वहीं कई बुरी तरह घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ी टोला जिग्नहट निवासी विवेक पयासी पिता रामलाल के मवेशी रविवार की शाम सड़क पर से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान रामपथ गमन मार्ग जिग्नहट नदी के पास से एक बेलगाम ट्रक क्र. एनएल 01 एजी 6258 वहां से गुजरा. बताया गया कि बेलगाम ट्रक के चालक ने देखते ही देखते सड़क पर मौजूद दर्जन भर से अधिक मवेशियों को कुचल दिया।इस घटना के चलते जहां आधा दर्जन भैंस-पड़वों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं आधा दर्जन से अधिक मवेशी बुरी तरह घायल हो गए. घटना होती देख आस पास के रहवासी सड़क पर एकत्रित हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक और घायल भैंस पड़वों को सड़क किनारे कराते हुए आवागमन शुरु कराया।पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी गई. वहीं भैंस पालक विवेक के अनुसार इस घटना के चलते उसका लाखों का नुकसान हो गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुप्ता समाज के लोग मड़वास में सड़क पर उतरे, जमकर किया हंगामा सिर्फ सनातनी ही नहीं मनाते दीपावली– जैन, सिख और बौद्ध धर्म में भी है खासा महत्व