गुरु घर की सेवा सौभाग्यशाली जीवों को मिलती है- बाबा ईश्वर शाह रीवा/ रीवा जिले के रीवा मुख्यालय में 21 अक्टूबर 2024 को शाम 6 बजे कटनी माधव नगर से पधारे परम संत सतगुरू बाबा ईश्वरशाह साहिब जी की भव्य शोभायात्रा पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप से होते हुए एसएएफ ग्राउंड के सत्संग स्थल में पहुचकर समाप्त हुई जहा पर हजारों की संख्या में सीधी, सतना, शहडोल, नैनपुर, कटनी एवं अनेक नगरों से आए भक्तगणों ने बाबाजी के अमृत वचनों का लाभ प्राप्त कर प्रसाद रुपी भंडारे को ग्रहण किया। सत्संग के दौरान बाबा ईश्वरशाह ने कहा कि गुरु घर की सेवा सौभाग्यशाली जीवों को मिलती है सेवा सत्संग और जाप से मनुष्य का जीवन सफल होता है इसलिए सभी को ईश्वर का जाप करना चाहिए। जहा पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत रीवा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि बाबाजी के आगमन एवं आशीर्वाद से हम रीवा वासी धन्य हो गए हैं और इसी तरह से हमेशा बाबा का आशीर्वाद मिलता रहे।उस दौरान पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, संतूलाल आहूजा, चंदीराम केसवानी, कन्हैयालाल मंगलानी, शंकर सहानी, महेश ठारवानी, कैलाश कोटवानी, नरेश काली, नंदलाल कोटवानी, गिरधारीलाल गंगवानी, रमेश ठारवानी एवं गुलाब शाहनी ने पूरे सिंधी समाज रीवा की ओर से शाल श्रीफल से बाबा जी का स्वागत किया गया तथा हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के श्रीचंद्र रोहड़ा, किशोर वाधवानी, अनिल गोपलानी, कैलाश जसूजा, श्याम होतवानी, दीपक कोटवानी, गोपीचंद माखीजा, नरेश कोटवानी, हीरालाल सहजवानी, नेवंदराम सीतलानी, अनूप गेहानी, परमानंद जगवानी एवं दीपक जगवानी का कार्यक्रम विशेष योगदान रहा। इसके पूर्व बाबा जी के रीवा आगमन पर सिंधी समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं हरे माधव समिति के सेवादारों ने गोड़हर मोड़ पर पहुंचकर सतगुरू साई ईश्वरशाह जी को पुष्पगुच्छ अर्पित कर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाते हुए उनका स्वागत किया था इसके बाद एसएएफ चौराहे के पास भैरव मार्ग स्थित हरे माधव संत्संग घर का उद्घाटन कर बाबाजी गद्दी पर विराजमान हुए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आपने फर्जी IPS, फर्जी इंस्पेक्टर की खबर सुनी होगी शेयर मार्केटिंग में निवेश के नाम पर 9 लाख की ठगी, पांच गिरफ्तार