सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।। जिले के एक पेट्रोल पंप के पासर विवार की रात फोर व्हीलर ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा संजय गांधी हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि 20 अक्टूबर को एनएच 39 में लोही पेट्रोल पम्प के पास करीब रात्रि 10:30 रीवा तरफ से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 53 जेडडी 1166 में सवार हो कर अपने घर मोहनिया आ रहे थे, सीधीसे रीवा तरफ जा रही फोरव्हीलर क्रमांक एमपी 17 टीए 3051 लापरवाही पूर्वक तेज गति से मोटर सायकल को टक्कर मार दो युवकों को सड़क में गिरा दिया और गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। जिसमें कि मृतक देवेंद्र कुमार गुप्ता पिता सुदामा प्रसाद गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी मोहनिया थाना चुरहट जिला सीधी एवं घायल अनीश कुमार सेन पिता सियाशरण सेन उम्र 26 वर्ष निवासी मोहनिया थाना चुरहट घायल हुए हैं।

घटना स्थल के ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचाया गया, जहां अस्पताल पहुंचते ही देवेंद्र गुप्ता ने दम तोड़ दिया और अनीश सेन जीवन और मौत से संघर्ष झेल रहा है। घायल अनीश को जब सुबह 21 अक्टूबर को होश आया तो गांव के एक लड़के को मोबाइल नंबर बताया जिससे मृतक के परिजन तत्काल रीवा पहुंच कर मृतक की पहचान करके घटना की बिछिया रीवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading