सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। हाल के दिनों में सिंगरौली जिले में शराब का अवैध कारोबार तेजी से फैल गया है। इस कारोबार पर रोक लगा पाने में अबतक आबकारी विभाग व पुलिस की टीम सफल नहीं हो पाई है।इसका मुख्य कारण यह है कि शराब का सेवन करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है-नतीजतन शराब का डिमांड बढ़ा है। ऐसे में पीनेवालों के लिए शराब एक जरूरत बिल्कुल हमराह दोस्त की तरह हो गई है। ऐसे में शराब के अवैध धंधेबाज गांव-गांव तक अपना जाल बिछा चुके हैं।गोरबी वैढ़न से लेकर परसौना, खुटार, रजमिलान,माड़ा, बरगवा, मोरवा के विभिन्न इलाकों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। आबकारी विभाग की सरपरस्ती में चल रहे उक्त धंधे में रोजाना लाखों का वारा न्यारा हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले में किसी चौक- चौराहे पर चाय या नाश्ता मिले न मिले शराब जरूर मिलता। इसके धंधेबाजों ने अपना नेटवर्क इस कदर फैला दिया है कि उनपर पुलिसिया कार्रवाई का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। एक कारोबारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पुलिसिया लफड़ा के लिए शराब के थोक कारोबारी हैं।वे सबकुछ मैनेज कर लेते है, अगर पकड़े भी जाते है तो छुडवाने कि जिम्मेवारी उन्हीं की होती है।आम लोगों में शराब का चस्का इस कदर लगा है कि शहर के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। हालांकि आबकारी विभाग व पुलिस के अधिकारी बताते हैं कि उनका अभियान इस तरह के धंधे पर विराम लगाने के लिए लगातार चल रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगाही परियोजना के जिम्मेदारों ने अधिग्रहित भूमि व मकान का नही किया मूल्यांकन मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में इन महिलाओं को नहीं मिलेंगा लाभ